Home / Odisha / बिना ट्यूशन के आलेख कुमार वर्मा बना कटक जौहरीमल विद्यालय का टॉपर

बिना ट्यूशन के आलेख कुमार वर्मा बना कटक जौहरीमल विद्यालय का टॉपर

  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित किया

  •  माता-पिता एवं स्कूल सहित पूरे समाज का किया नाम रौशन

कटक। सच है कि सच्ची लगन और मेहनत से असाधारण कामयाबी अवश्य मिलती है। इसी को चरितार्थ किया है गणेश घाट स्थित जोहरीमल उच्च विधालय सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र आलेख कुमार वर्मा ने। आलेख 94.2 प्रतिशत अंक के साथ पूरे स्कूल का टॉपर है। आलेख कुमार वर्मा अपने क्लास में प्रथम कक्षा से लेकर दसवीं तक टॉपर रहा है। आलेख ने शुरू से ही ट्यूशन नहीं ली और खुद पढ़कर यह उपलब्धियां हासिल करते गया। उसका एक ही लक्ष्य है कला संकाय से पढ़ाई कर यूपीएससी की तैयारी करते हुए आईएएस बनना। आलेख के पिता शैलेश कुमार वर्मा पत्रकार के साथ-साथ एक अच्छे समाजसेवी हैं। वहीं उनकी माता रूबी वर्मा गृहणी हैं। आलेख का शौक सिर्फ पढ़ाई करना है। आलेख कुमार वर्मा ने 500 अंक में 471 अंक लाकर अपने स्कूल का टॉपर बना है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …