Home / Odisha / ओडिशा में पहले चरण के लिए थमा प्रचार, मतदान 13 को

ओडिशा में पहले चरण के लिए थमा प्रचार, मतदान 13 को

  •  कलाहांडी, कोरापुट, नवरंगपुर व ब्रह्मपुर में 62,87,222 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

  • लोकसभा की चार सीटों और विधानसभा की 28 सीटों के लिए होगा चुनाव

भुवनेश्वर। ओडिशा में पहले चरण के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम गया। यहां आम चुनाव 2024 के लिए ओडिशा में पहले चरण का मतदान 13 मई को होगा। सोमवार को कलाहांडी, कोरापुट, नवरंगपुर व ब्रह्मपुर लोकसभा सीटें के साथ-साथ इसके अधीन आने वाली विधानसभा की 28 सीटों के लिए मतदान होगा। लोकसभआ की इन चार सीटों के लिए कुल 62,87,222 मतदाता मतदान करेंगे।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी निकुंज धाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस चरण में कुल मतदाताओं में से 30, 97 527 पुरुष तथा 31,89060 महिला मतदाता हैं। तीसरे लिंग के मतदाताओं की संख्या 635 है। पहले चरण में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

1,75134 करेंगे पहली बार मतदान

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 18-19 साल की आयु के मतदाताओं की संख्या 1,75,134 है, जबकि 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 14,68504 है।

कोरापुट सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र

क्षेत्रफल के हिसाब से ब्रह्मपुर संसदीय क्षेत्र सबसे छोटा है, जबकि कोरापुट सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है। क्षेत्रफल के अनुसार, विधानसभा सीटों में ब्रह्मपुर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है, जबकि मालकानगिरि सबसे बड़ी विधानसभा सीट है।

कलाहांडी में सर्वाधिक 1700780 मतदाता

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की संख्या के हिसाब से कोरापुट संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 1,480922 मतदाता हैं, जबकि कलाहांडी में सर्वाधिक 1700780 मतदाता हैं।

पहले चरण में कुल 7303 मतदान केन्द्र

ओडिशा में पहले चरण में कुल 7303 मतदान केन्द्रों पर मतदान होंगे। इसमें से 748 शहरी क्षेत्र में हैं, जबकि 6555 ग्रामीण इलाकों में हैं। इस तरण में कुल 662 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे। इस चरण में कुल 53 हजार पोलिंग कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। कुल 7303 मतदान केन्द्रों में से 60 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी।

चुनाव के दिन मौसम अनुकूल रहेगा

उन्होंने बताया कि आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि चुनाव के दिन मौसम अनुकूल रहेगा। इसके बावजूद प्रत्येक पोलिंग स्टेशन में आशाकर्मी रहेंगे। लू लगने की संभावना को ध्यान में रखकर आवश्यक प्रबंध किये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

रघुवार दास की सादगी नवीन पटनायक की राजनीति पर पड़ी भारी

लगातार व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राज्यपाल ने दिखाई सौम्यता राज्यपाल ने नवीन पटनायक को जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *