Home / Odisha / बीजद को तोड़ने वाले बयान पर धर्मेद्र प्रधान का पलटवार

बीजद को तोड़ने वाले बयान पर धर्मेद्र प्रधान का पलटवार

  • कहा-लोकतंत्र में कोई किसी को नहीं तोड़ता

  • लोगों को बेवकूफ बनाने पर लोग ही तोड़ देते हैं संबंध

भुवनेश्वर/संबलपुर। सत्तारुढ़ पार्टी में घबराहट साफ दिखने लगी है। लोकतंत्र में कोई किसी को नहीं तोड़ता, लोगों को बेवकुफ बनाने पर लोग ही संबंध तोड़ देते हैं। बीजद को तोड़ने के भाजपा के प्रयास करने संबंधी आरोप पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रतिक्रिया में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता इस बार राज्य की विधानसभा व लोकसभा के मतदान में प्रतिफलित होगा। हमारे प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी हैं। बीजू जनता दल का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कौन है, क्या बीजद स्पष्ट करेगी। इस बार ओडिशा के लोग 21 से 21 लोकसभा सीटों पर भाजपा को आशीर्वाद देंगे। मोदी के विकास कार्यों से लोगों का विश्वास बढ़ा है।

प्रधान ने कहा कि राज्य में 24 सालों के शासन में रहने वाली सरकार ओडिशा को पिछड़ा करके रखी है। कांग्रेस ने यहां लंबे समय तक शासन किया। बीजद को 24 सालों का समय मिला। प्रधानमंत्री ने इस बार भाजपा को मौका देने के लिए अपील की है। उन्हें कहा कि ओडिशा में इतनी संभावनाओं के बावजूद विकास क्यों नहीं है। विद्यालयों में शिक्षक, अस्पतालों में डॉक्टर क्यों नहीं हैं। राज्य का युवा काम की तलाश में बाहर के राज्यों में क्यों जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …