Home / Odisha / मोदी छह मई को ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे

मोदी छह मई को ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को ओडिशा के ब्रह्रमपुर और नवरंगपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। ओडिशा की भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्मपुर में सुबह 10 बजे पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि नवरंगपुर में प्रधानमंत्री की रैली सोमवार को दोपहर 12.30 बजे होगी। ब्रह्मपुर और नवरंगपुर में 13 मई को मतदान होना है। राज्य में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। ब्रह्मपुर और गंजाम जिला राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) का गढ़ माना जाता है।

ब्रह्मपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने बीजद से निष्कासित प्रदीप पाणिग्राही को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बीजद ने भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष भृगु बक्शीपात्र को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने इस सीट से रश्मिरंजन पटनायक को प्रत्याशी बनाया है। मोदी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में दावा किया था कि ओडिशा का स्वाभिमान और भाषा खतरे में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

बलात्कार पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों जारी करने के निर्देश

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी डॉक्टरों तथा पंजीकृत चिकित्सकों को लिखा पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *