Tue. Apr 15th, 2025
ROLL BALL
  • पहली बार लड़कों और लड़कियों की टीम ने हासिल की रजत पदक और ट्रॉफी

  • प्रीतीश आर्यन जेना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से सम्मानित, टूर्नामेंट में दागे सबसे अधिक 24 गोल

  • गोलकीपर कमल कृष्णा चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर से सम्मानित

भुवनेश्वर नेशनल ईस्ट जोन अंडर-17 रोल बॉल चैंपियनशिप में ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते पहली बार फाइनल में प्रवेश करते हुए रजत पदक और ट्रॉफी हासिल किया। रुद्र सिंह रोल बॉल स्टेडियम, गुवाहाटी, असम में आयोजित इस चैंपियनशिप में ओडिशा के लड़के और लड़कियों की टीमों ने राज्य के नाम यह ताज हासिल किया।

ओडिशा अंडर-17 लड़कों और लड़कियों की टीम प्रथम उपविजेता बनी और राज्य के लिए रजत पदक जीते। नॉकआउट लीग मैचों में लड़कों और लड़कियों की टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया। और लड़कों की टीम ने लीग मैच में मेघालया को 13-0 गोल से, छत्तीसगढ़ को 5-2 गोल से, बिहार को 7-2 गोल से तथा सेमीफानल में झारखंड 7-6 गोल से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल में यह टीम असम से 6-8 गोल से हार गई। इसी तरह से बालिका वर्ग की टीम ने लीग मैच में झारखंड को 4-0 गोल से, सिक्किम को 0-0 गोल से बराबरी, मेघालय को 10-0 गोल से, असम को 0-1 गोल से तथा सेमीफाइनल में झारखंड को 2-0 गोल से हराया और फाइनल में असम से 4-1 से हार गई।

ओडिशा के गोलकीपर कमल कृष्णा को “चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर” से सम्मानित किया गया और ओडिशा के आक्रामक खिलाड़ी प्रीतीश आर्यन जेना ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 24 गोल किए और उन्हें “चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी” से सम्मानित किया गया। ओडिशा रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव पार्थ सारथी जेना ने इस जीत के लिए टीम को बधाई दी है।

इस खबर को भी पढ़ें-दिलीप राय भाजपा के टिकट पर राउरकेला से लड़ेंगे चुनाव

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *