Home / Odisha / क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी, जानिए कारण…!!!
heat ओडिशा में हीटवेव का कहर शुरू

क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी, जानिए कारण…!!!

  • शहरीकरण से बरप रहा है गर्मी का कहर

  • कंक्रीट संरचनाएं, जल निकायों और हरियाली में कमी मुख्य कारक

  • मौसम विज्ञानी ने कारण बताये

भुवनेश्वर। बढ़ते शहरीकरण के कारण भीषण गर्मी का कहर बरप रहा है। कंक्रीट संरचनाएं, जल निकायों और हरियाली में कमी इसके मुख्य कारक हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार को पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के बाद मौसम विज्ञानी ने अचानक पारा बढ़ने का कारण बताते हुए कहा कि कटक, खुर्दा और नयागढ़ सहित शहर से सटे अन्य स्थानों की तुलना में भुवनेश्वर में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। सभी संरचनाएं कंक्रीट की हैं। पूरे भुवनेश्वर में जल निकायों की कमी है और हरियाली लगातार कम होती जा रही है। यही कमी भीषण गर्मी के मुख्य कारक हैं, जिन्होंने शहर को ओडिशा में सबसे गर्म स्थान बना दिया है।

उन्होंने कहा कि शहरीकरण की प्रक्रिया जिसे हम शहरी ताप द्वीप प्रभाव कहते हैं, भुवनेश्वर में तापमान वृद्धि का कारण है।

इस खबर को भी पढ़ें-भीषण गर्मी को लेकर ओडिशा में आउटडोर खेल गतिविधियों पर रोक

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में 20.58 लाख लाभार्थियों का राशन निलंबित

ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराने पर सरकार की सख्ती  तीन महीने की मिली अंतिम मोहलत, नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *