Home / Odisha / बीजद ने दो मौजूदा और दो हारने वाले सांसदों का टिकट काटा
NAVEEN बीजद ने दो मौजूदा और दो हारने वाले सांसदों का टिकट काटा

बीजद ने दो मौजूदा और दो हारने वाले सांसदों का टिकट काटा

  • लोकसभा के लिए तीसरी तथा विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

  • भाजपा छोड़कर बीजद में शामिल होने वाले भृगु बक्शीपात्र को लोकसभा के लिए टिकट दिया

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) ने आज बुधवार को लोकसभा के लिए तीसरी तथा विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। मुख्यमंत्री तथा बीजद के मुखिया नवीन पटनायक ने आज बुधवार शाम को इस सूची की घोषणा की।

बलांगीर, ब्रह्मपुर, केन्दुझर, बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को बदला गया है। केन्दुझर से मौजूदा सांसद चंद्राणी मुर्मू व ब्रह्मपुर से सांसद चंद्रशेखर साहू का टिकट काट दिया गया है। इसके साथ ही बलांगीर और बरगढ़ से हारे हुए प्रत्याशियों को लोकसभा के लिए मैदान में नहीं उतारा गया है।

पार्टी ने बलांगीर लोकसभा सीट के लिए सुरेन्द्र सिंह भोई को टिकट दिया है। यह कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल हुए थे।

भद्रक लोकसभा सीट पर मंजूलता मंडल को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह बरगढ़ लोकसभा सीट पर परिणिता मिश्र को मैदान में उतारा गया है। ब्रह्मपुर लोकसभा सीट पर भृगु बक्शीपात्र को टिकट दिया है। यह आज ही भाजपा छोड़ने के बाद बीजद में शामिल हुए थे।

केन्दुझर लोकसभा सीट पर धनुर्जय सिद्धु को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। यह पिछली बार तेलकोई विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

लोस की 20 सीटों पर हो चुकी है घोषणा

उल्लेखनीय है कि बीजद ने इससे पहले लोकसभा की 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आज इसने पांच सीटों के लिए नामों की घोषणा की है। इस प्रकार बीजद 20 सीटों के लिए नाम घोषित कर चुकी है। बीजद ने बालेश्वर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

विधानसभा के 27 प्रत्याशियों की सूची

बीजद मुखिया नवीन पटनायक ने विधानसभा के लिए आज दूसरी प्रत्याशियों की सूची घोषणा की है। इसमें विधानसभा की 27 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। सूची के अनुसार, बणई से भीमसेन चौधरी, बारिपदा से सानंद मारांडी, ब्रजराजनगर से अलका मोहंती, झारसुगुड़ा से दीपाली दास, तलसरा से विजय टोप्पो, सुंदरगढ़ से योगेश सिंह, राजगांगपुर से अनिल बरुआ, जशीपुर से चक्रधर हेम्ब्रम, उदला से श्रीनाथ सोरेन, बड़साही से अनुसुया पात्र, मोरडा से प्रीतिनंद कानूनगो को प्रत्याशी बनाया गया है। सोरो से माधव धड़ा, आठमल्लिक से नलिनी प्रधान, वीरमहाराजपुर से पद्मनाभ बेहरा, खरियार से अधिराज पाणिग्राही, फुलबाणी से जयश्री कहंर, माहांगा से अंकित प्रताप जेना, तिर्तोल से रमाकांत भोई को टिकट दिया गया है। जगतसिंहपुर से प्रशांत मुदुली, भुवनेश्वर उत्तर से सुशांत राउत, एकाम्र-भुवनेश्वर से अशोक पंडा तथा खलिकोट से सूर्यमणि बैद्य को टिकट दिया गया है। आस्का से मंजूलता स्वाईं, ब्रह्मपुर से रमेश चंद्र च्याउ पटनायक, पारलाखेमुंडी से रुपेश पाणिग्राही, मोहना से अंतर्यामी गमांग, पटांगी से प्रफुल्ल पांगी को टिकट दिया गया है।

विस के लिए 99 उम्मीदवारों की घोषणा

बीजद ने अपने दो सूचियों में विधानसभा के लिए अब तक 99 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में 72 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। आज बुधवार को जारी सूची में 27 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं।

इस खबर को भी पढ़ेंःभाजपा को झटका, भृगु बक्सिपात्र और पूर्व विधायक प्रकाश बेहरा बीजद में शामिल

Share this news

About admin

Check Also

‘Celebrations khatam nahi hui aur…’: Fans unimpressed after India shock loss

An inexperienced yet spirited Zimbabwe pulled off an upset of massive proportions when they stunned …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *