Fri. Apr 18th, 2025
  • आशीष कुमार शतपथी अध्यक्ष, श्रीकांत कुमार दाश उपाध्यक्ष तथा सरोज कुमार महासचिव बने

पुरी। ओडिशा कॉन्फेडरेशन ऑफ रीयल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई), ओडिशा ने पुरी में अपना नया सिटी चैप्टर खोला है। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्रेडाई ओडिशा के अध्यक्ष स्वदेश कुमार राउतराय ने कहा कि इससे शहर के गृह निर्माण क्षेत्र में लोगों के लिए नई उम्मीदें जगेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह हाउस बिल्डर्स और रियलटर्स बिरादरी को मजबूत करने में यह एक और मील का पत्थर है। क्रेडाई ओडिशा के अध्यक्ष ने आगे बताया कि क्रेडाई 230 सिटी लेवल एसोसिएशन के माध्यम से प्रमुख 21 अग्रणी राज्यों में 13,300 से अधिक डेवलपर्स का प्रतिनिधित्व करता है।

इस मौके पर क्रेडाई ओडिशा के चेयरमैन डीएस त्रिपाठी ने सराहना भरे स्वर में आश्वासन दिया कि हाउस बिल्डिंग और रीयलकॉन क्षेत्र में सफलता हासिल करने का क्रेडाई का मिशन जारी रहेगा। पुरी सिटी चैप्टर के सदस्यों से कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की अपेक्षा करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि यह सिटी चैप्टर पहले से स्थापित 6 सिटी चैप्टर की तरह चमकेगा। उन्होंने हाल की चर्चाओं के आलोक में पुरी में प्रमोटरों के सामने आने वाली कई प्रमुख चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान पुरी चैप्टर के पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आशीष कुमार शतपथी को दी गई है, जबकि उपाध्यक्ष श्रीकांत कुमार दाश, महासचिव सरोज कुमार पाणिग्राही, संयुक्त सचिव नरसिंह तियादी और प्रमित कुमार दास, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पात्र बने हैं।  अजय अग्रवाल और हिमांशु शेखर नायक के साथ-साथ चार अन्य को कार्यकारी समिति सदस्य के रूप में चुना गया।

इस स्थापना समारोह में विनय कृष्ण दास, उपाध्यक्ष, संतोष कुमार साहू, उपाध्यक्ष, अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव, सूर्यकांत बेहरा, क्रेडाई ओडिशा स्टेट फेडरेशन के कोषाध्यक्ष के साथ-साथ उमा शंकर पाणिग्राही, क्रेडाई ब्रह्मपुर के अध्यक्ष, सुश्री सोफिया फिरदौस, अध्यक्ष, जगत कुमार कर सचिव, क्रेडाई, भुवनेश्वर तथा पीआर महाराणा, अध्यक्ष, प्रकाश नांगलिया क्रेडाई कटक के सचिव, विभू चंदन जेना, क्रेडाई बालेश्वर के अध्यक्ष उपस्थित थे। पुरी चैप्टर के उमाशंकर पाणिग्राही ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *