Home / Odisha / ओडिशा में चढ़ने लगा पारा, झारसुगुड़ा और मालकानगिरि सबसे अधिक गरम शहर
heat ओडिशा में हीटवेव का कहर शुरू

ओडिशा में चढ़ने लगा पारा, झारसुगुड़ा और मालकानगिरि सबसे अधिक गरम शहर

  • अप्रैल से प्रथम सप्ताह में 40 डिग्री पार करेगा अधिकतम तापमान

भुवनेश्वर। ओडिशा में तापमान ऊपर चढ़ने लगा है और पिछले 24 घंटों के दौरान झारसुगुड़ा और मालकानगिरि ओडिशा के सबसे गर्म स्थान रहे, जहां दिन का उच्चतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फुलबाणी और भवानीपाटना रहे जहां 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि अनुगूल में राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को राज्य के 13 स्थानों पर दिन का तापमान (अधिकतम तापमान) 37 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा।

इसके साथ ही मौसम कार्यालय ने चेतावनी दी है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक ओडिशा में कई स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है या उसके पार जा सकता है। 29 मार्च से, अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा और सामान्य से ऊपर रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल शुष्क मौसम चल रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …