Home / Odisha / उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय का हिन्दी मिलन समारोह आयोजित

उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय का हिन्दी मिलन समारोह आयोजित

भुवनेश्वर। हर साल की तरह इस साल भी उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय का हिन्दी मिलन समारोह यहां राजधानी भुवनेश्वर स्थित तेरापंथ भवन में गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक सुभाष भूरा को सम्मानित किया गया। उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय की स्थापना तथा भुरा का जन्मदिन भी इस मौके पर मनाया गया।

सुभाष भुरा ने उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय की यात्रा पर प्रकाश डाला तथा बताया कि ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में साहित्यकारों का यह मंच धीरे-धीरे विशाल वटवृक्ष बनता जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साहित्य जगत में उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय एक महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेगा। आज उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय से न सिर्फ ओडिशा के हिन्दी और ओड़िया साहित्यकार और कवि जुड़े हैं, अपितु देश के अन्य राज्यों से भी कवियों और साहित्यकारों का जुड़ाव हो रहा है। उन्होंने इससे जुड़े सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

सम्मान समारोह के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग तन मन से भागीदार बने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया तथा मस्ती में झूमते रहे। कार्यक्रम के समापन में लोगों ने प्रसाद सेवन किया।

Share this news

About desk

Check Also

COVID-19

ओडिशा में कोविड-19 के मामले फिर बढ़े

सात नए मामले पाए गए राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *