Home / Odisha / ओडिशा में सभी सीटों के लिए भाजपा के संभावित उम्मीद्वारों की सूची तैयार
MANMOHAN-SAMAL

ओडिशा में सभी सीटों के लिए भाजपा के संभावित उम्मीद्वारों की सूची तैयार

  • केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर होगा विचार

  • प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल दिल्ली रवाना

भुवनेश्वर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल फिर से एक बार दिल्ली गये हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह राज्य चुनाव कमेटी की बैठक में शॉर्टलिस्ट किये गये संभावित प्रत्याशियों की सूची लेकर दिल्ली गये हैं। केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद कुछ नामों पर मुहर लगने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित हुई थी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, विश्वेश्वर टुडू, पार्टी के चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर व सह प्रभारी लता उषेंडी व अन्य नेता उपस्थित थे। इस बैठक में राज्य की सभी लोकसभा व विधानसभा सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार की गई थी।

इस बीच, पुरी संसदीय क्षेत्र के बीजद पर्यवेक्षकों और पार्टी नेताओं के साथ नवीन निवास में एक बैठक बुलाई गई है। नेताओं में अरुण साहू, संजय दासवर्मा, रुद्र महारथी, उमाकांत सामंतराय और सत्य प्रधान शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि बीजद उम्मीदवार पिनाकी मिश्र ने 2019 में पुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के संबित पात्र के खिलाफ मात्र 10000 वोटों से जीत हासिल की थी। कहा जा रहा है कि बीजद इस बार अपना वोट शेयर और जीत का अंतर बढ़ाने के लिए पुरी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों के लिए बड़ी घोषणा

सरकार लौटाएगी ऋण पर ब्याज 10 लाख तक के ऋण पर ब्याज वापसी भुवनेश्वर। ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *