Home / Odisha / इण्डो एशियन टाइम्स की प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी
इण्डो एशियन टाइम्स की प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी

इण्डो एशियन टाइम्स की प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी

  • अपराजिता षाड़ंगी, संपति मोड़ा, सुनीति मुंड और श्रद्धांजलि नायक को मिला स्थान

भुवनेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिजिटल हिन्दी मीडिया इण्डो एशियन टाइम्स ने ओडिशा की चार प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की है। शुक्रवार जारी की गई सूची में इण्डो एशियन टाइम्स ने राजनीति के क्षेत्र से अपराजिता षाड़ंगी को, समाजसेवा के क्षेत्र से संपति मोड़ा को, साहित्य से सुनीति मुंड को तथा पेशेवर क्षेत्र से श्रद्धांजलि नायक को प्रभावशाली महिला घोषित किया है।

बताया गया है कि अपराजिता षाड़ंगी ने नौकरशाही छोड़कर राजनीति में कदम रखा और अपना प्रभाव स्थापित किया है। आज वह महिला नेत्री के रूप में काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। अपराजिता षाड़ंगी आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय प्रवक्ता होने के साथ-साथ भुवनेश्वर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने आखिरी बार ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया था और उन्होंने भुवनेश्वर नगर आयुक्त और राज्य के जन शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है।

ठीक इसी तरह से कटक की निवासी संपति मोड़ा ने समाजसेवा में अपना प्रभाव स्थापित किया है। आज उन्हें कटक में मां के रूप में भी संबोधित किया जाता है। संपति मोड़ा आज टूटते परिवार अर्थात विवाह विच्छेद को रोकने में काफी सक्रिय भूमिका निर्वहन कर रही हैं। संपति मोड़ा ने काउंसिलिंग करके काफी संख्या में परिवार को टूटने से रोका है और टूटे हुए परिवार को जोड़कर दंपति को एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया है। इतना ही नहीं, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर वह समाज की सेवा कर रही हैं।

डा सुनीति मुंड मूलतः कलाहांडी की बेटी हैं तथा भुवनेश्वर में रहती हैं। साहित्य जगत में इन्होंने अपनी पहचान स्थापित की है। अब तक यह दर्जनों उपन्यास लिख चुकी हैं तथा संपादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करती हैं। मीडिया के साथ-साथ फिल्म निर्देशन आदि में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

भुवनेश्वर निवासी श्रद्धांजलि नायक कीट-कीस विश्वविद्यालय के साथ-साथ कीम्स के जनसंपर्क विभाग में बतौर निदेशक अपनी सेवा देते हुए अपना प्रभाव स्थापित किया है। आप इन बड़े शैक्षणिक संस्थानों के जनसपर्क को सुचारू रूप से स्थापित किया है। आज दुनियाभर में फैले कीट-कीस-कीम्स के जनसंपर्क को सुचारू रूप से स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर रही हैं।

इण्डो एशियन टाइम्स ने कहा है कि आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में इनको बतौर प्रभावशाली महिला के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इण्डो एशियन टाइम्स चार प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित करेगा।

इस खबर को भी पढ़ेंः-भाजपा-बीजद के संभावित गठबंधन में टिकट बंटवारे पर सस्पेंस

 

Share this news

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …