Home / Odisha / चंडीखोल में प्रधानमंत्री की मोदी गारंटी रैली

चंडीखोल में प्रधानमंत्री की मोदी गारंटी रैली

  • जनसैलाब स्पष्ट कर रहा है कि ओडिशा में इस बार भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा होगा – प्रधानमंत्री

  • कहा-ओडिशा भारत का गेट-वे हो, यह हमारी सरकार का लक्ष्य है

  • ओडिशा के लोगों का मोदी की गारंटी पर है पूरा विश्वास

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जाजपुर जिले के चंडीखोल में भाजपा द्वारा आयोजित मोदी गारंटी रैली में कहा कि इसमें उमड़े जनसैलाव से स्पष्ट हो रहा है कि लोगों का मूड भाजपा के साथ है। पूर्व में भाजपा की लोकप्रियता को यह स्पष्ट कर रहा है। इस बार ओडिशा की जनता अधिक से अधिक कमल को जीताएगी।

जय जगन्नाथ, जय मां बिरजा, जय सियाराम के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की अपार जनसमूह ओडिशा के संकल्प को स्पष्ट करती है। देश में फिर से एक बार मजबूत व गरीबों के प्रति समर्पित सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार का संकल्प है कि किसान, युवा, महिला, गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाना। गत दस वर्षों में ओडिशा में केन्द्र सरकार ने काफी अधिक पूंजीनिवेश किया है। विकसित भारत को ओडिशा गेट-वे बने, यह हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व कांग्रेस की सरकार के लोग अपनी तीजोरी भरने में व्यस्त थे। उनके परिवारों की समृद्धि के लिए कार्य कर रहे थे। 2014 में एक गरीब परिवार का व्यक्ति ने दिल्ली में जिम्मेदारी ली। उसने देश के गरीबों के लिए गारंटी ली, जिसका नाम है मोदी गारंटी। आज यह विश्वास उत्पन्न हुआ है कि मोदी देश के गरीबों के साथ है। जिन्हें पहले कोई नहीं पूछता था, उसे अब मोदी पूछ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में किसान पीएम स्वनिधि योजना में हिताधिकारियों को धनराशि मिल रही है। मछुआरों को सहायता मिल रहा है। गरीबों के पक्के घरों के सपना पूरा हो रहा है। जहां सभी संभावनाएं समाप्त होती हैं, वहीं मोदी की गारंटी शुरू होती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी-मोदी के नारों व उत्साह को देखकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोगों का प्यार व आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं। धन्यवाद करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद के बिना इतना आशीर्वाद मिलना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हमारी नीति व प्रयास पंसद नहीं आ रहे हैं। अब वे मोदी की आलोचना कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मोदी का परिवार नहीं है। ऐसे लोगों की एक मात्र विचारधारा है और वह है परिवार प्रथम। मोदी की विचारधारा है राष्ट्र प्रथम। मोदी अपने देश के लिए जीता है। मोदी करोड़ों बेटे-बेटियों के भविष्य के लिए जीता है। भारत को तीसरा सबसे बड़ा इकोनामी बनाने के लिए मोदी काम करता है। मोदी का नारा है मेरा भारत मेरा परिवार। यह बात परिवारवादियों को काफी चुभ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार ओडिशा में अधिक से अधिक कमल खिलेगा। इस बार राज्य के गरीब, महिला, किसान मोदी पर विश्वास जतायेंगे।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, विश्वेश्वर टुडु व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *