-
स्वयं सहायता समूह के महिलाओं से मिले
देवगढ़। राज्यपाल रघुवर दास ने आज देवगढ़ जिला का दौरा किया। इस दौरान वह जिले के बारकोट स्थित स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा करने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने मां प्रधान पाटेश्वरी के दर्शन पूजन भी किया।
राज्यपाल ने देवगढ़ स्थित बारकोट स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्हें चिकित्सकों ने बताया कि जिले में मधुमेह पीड़ित मरीजों की संख्या काफी है। राज्यपाल ने मधुमेह की रोकथाम के लिए लोगों की जीवनशैली में बदलाव लाने के प्रति जागरूकता पैदा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में बदलाव से टाइप-2 मधुमेह को रोकने में मदद मिल सकती है, जो बीमारी का सबसे आम स्वरूप है।
राज्यपाल ने बारकोट में महिला महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों के साथ बातचीत की। उन्होंने केंद्र सरकार की मुद्रा योजना के लाभ के बारे में बताया और इसका लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता, इसलिए सरकार इसे सर्वाधिक महत्व दे रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सभी प्रकार के प्रयत्न कर रही है। लखपति दीदी का सपना महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूती प्रदान करने में अहम योगदान निभा रहा है। बीते 10 वर्षों में लगभग 10 करोड़ बहन, बेटियां, दीदीयां 80 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं।
राज्यपाल ने देवगढ़ जिले के प्रवास के दौरान प्रधानपाट में मां प्रधान पाटेश्वरी के दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सभी का कल्याण अपने भक्तों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने की कामना की।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
