Home / Odisha / ओडिशा में उपचुनावों में बीजद का शंखनाद
ओडिशा में आदिवासियों की जमीन बिक्री मामले पर झुकी सरकार CM NAVEEN

ओडिशा में उपचुनावों में बीजद का शंखनाद

  •  जी उदयगिरि शहरी निकाय और चिकिटि, जोड़ा व जगतसिंहपुर शहरी निकाय के वार्डों के उपचुनाव में भी बीजू जनता दल की जीत

भुवनेश्वर। 2024 में होने वाले लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पूर्व हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल की हरियाली छा गई है। बीजद ने शंखनाद करते हुए अपनी जीत कायम की है।

कंधमाल जिले के जी उदयगिरि शहरी निकाय के अध्यक्ष के लिए उपचुनाव के साथ-साथ अन्य शहरी निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गये हैं। सभी स्थानों पर बीजद के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। जी उदयगिरि शहरी निकायक उपचुनाव में बीजद प्रत्याशी देवस्मिता सतपथी ने 2355 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी को पराजित कर जीत हासिल की है।

राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजद प्रत्याशी देवस्मिता सतपथी को कुल 3111 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रंजीता नायक को 756 वोट हासिल हुए। कांग्रेस को 614 मत मिले हैं। उल्लेखनीय है कि जी उदयगिरि शहरी निकाय के अध्यक्ष भानु प्रभा मिश्र के देहांत के बाद यहां उपचुनाव हुआ था। बीजद ने सहानुभूति वोट हासिल करने के लिए भानु प्रभा की बेटी देवस्मिता को चुनाव मैदान में उतारा था।

इसी तरह गंजाम जिले के चिकिटि शहरी निकाय के तीन नंबर वार्ड के काउंसिलर के लिए हुए उपचुनाव में बीजद प्रत्याशी हर प्रसाद चौधरी विजयी हुए हैं।

जगतसिंहपुर नगरपालिका के 6 नंबर वार्ड के काउंसिलर पद के लिए हुए उपचुनाव में बीजद प्रत्याशी रोजालिन दाश ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी को एक मात्र वोट से पराजित किया है। इसी तरह जोड़ा शहरी निकास में 8 नंबर वार्ड के काउंसिलर पद के लिए हुए उपचुनाव में बीजद प्रत्याशी शुभम नायक ने जीत हासिल की है।

वार्ड के परिणाम इस प्रकार हैं

चिकिटि एनएसी (वार्ड क्रमांक 3)

बीजद-484

भाजपा- 15

नोटा-2

कुल – 501

बीजद के हरप्रसाद चौधरी 469 वोटों से जीते।

जगतसिंहपुर नगरपालिका (वार्ड क्रमांक 6)

बीजद-407

कांग्रेस – 406

भाजपा- 21

नोटा-1

कुल – 835

बीजद की रोजलिन दाश 1 वोट से जीतीं।

जोडा नगर पालिका (वार्ड क्रमांक 8)

बीजद – 806

भाजपा – 229

कांग्रेस – 21

निर्दलीय – 113

नोटा – 8

कुल – 1179

बीजद के सुभम नायक 577 वोटों से जीते। 

Share this news

About desk

Check Also

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

ओडिशा में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी अगले पांच दिनों के लिए पीली चेतावनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *