-
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया नमन
भुवनेश्वर। जयंती के अवसर पर आज भगवान बिरसा मुंडा याद किए गए। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रदान ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। दास ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गुलामी के खिलाफ उलगुलान कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिलानेवाले अमर बलिदानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर शत-शत नमन। भगवान बिरसा मुंडा ने धर्म और आदि संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान किया। अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानी तथा जनजातीय जननायक बलिदावनी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्दांजलि। स्वतंत्रता संग्राम के इस महान क्रांतिकारी के त्याग व बलिदान अतुलनीय है। देश की अखंडता के साथ-साथ जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए उनका जीवन व्यापी उत्सर्ग का कार्य हमेशा प्रेऱणा के स्रोत रहेगा।
इसी तरह से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं और सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष युगों-युगों तक हमे प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाना प्रत्येक देशवासी के लिये गर्व की बात है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
