Fri. Apr 18th, 2025
5 से 19 नवंबर तक ओडिशा में बारिश की संभावना
  • कल दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

भुवनेश्वर। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव में 15 से 19 नवंबर तक ओडिशा में बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को बताया कि थाईलैंड की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण आज सोमवार को अंडमान सागर की ओर बढ़ गया। इसके प्रभाव से 14 नवंबर के आसपास दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव में तब्दील होने की संभावना है।

इसके प्रभाव में 15 को सुबह 8:30 बजे से 16 नवंबर को सुबह 8:30 बजे तक दक्षिण तटीय ओडिशा, मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, कटक, जगतसिंहपुर जिलों में कुछ स्थानों पर और बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद 17 को सुबह 8:30 बजे तक तटीय ओडिशा, ढेंकानाल, मयूरभंज, केंदुझर जिलों में कुछ स्थानों पर और अनुगूल, बौध, कलाहांडी, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

इसी तरह से 18 नवंबर को सुबह 8:30 बजे तक उत्तरी तटीय ओडिशा, मयूरभंज, केंदुझर, अनुगूल, ढेंकानाल, बौध, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, देवगढ़, कंधमाल, कालाहांडी, गंजम, गजपति, रायगड़ा, नवरंगपुर, कोरापुट, मालकानगिरि जिलों में कुछ स्थानों पर और सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

19 नवंबर को सुबह 8:30 बजे तक उत्तरी तटीय ओडिशा, मयूरभंज, केंदुझर जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक ओडिशा के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है और रात का तापमान समान रहेगा।

Share this news

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *