Home / Odisha / ओडिशा के राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव पर दी शुभकामनाएं
rabhubar das ओडिशा के राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव पर दी शुभकामनाएं

ओडिशा के राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास ने गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गोरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के पर्व गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण सारे संताप हर लें और जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लायें, यही कामना है।

महाराज रणजीत सिंह को जयंती पर किया याद

राज्यपाल रघुवर दास ने महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि महान योद्धा, न्यायप्रिय शासक, मुगल और अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाले शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर शत शत नमन।

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा सरकार का ग्रामीण विकास पर फोकस

 कनेक्टिविटी मजबूत करने को बनेगी 500 किमी आपदा-रोधी ग्रामीण सड़कें  1,000 करोड़ की लागत से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *