Home / Odisha / विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती नहीं रहे
महेश्वर मोहंती

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती नहीं रहे

  • बीजद में छायी शोक की लहर

भुवनेश्वर। ओडिशा के वरिष्ठ राजनेता, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री महेश्वर मोहंती नहीं रहे। उन्होंने भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सा के दौरान अंतिम सांस ली। आज सुबह साढ़े तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 67 साल के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत विभिन्न क्षेत्रों को गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।

बताया जाता है कि 31 अक्टूबर को अचानक बीमार पड़ने के बाद मोहंती का एक सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें हल्के मस्तिष्क स्ट्रोक का पता चला था, हालांकि  उनके बेटे सुनील मोहंती ने ऐसी किसी भी बीमारी से इनकार किया था।

पेशे से वकील मोहंती ने उत्कल विश्वविद्यालय से एलएलबी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए पूरा किया। मोहंती ने 2004 से 2008 तक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

उन्होंने पुरी विधानसभा क्षेत्र से पांच बार जीत हासिल की थी। उसमें से मोहंती ने एक बार जनता दल के टिकट पर और लगातार चार बार बीजू जनता दल (बीजद) के टिकट पर जीत हासिल की। ओडिशा के विश्वकर्मा के रूप में भी जाने जाने वाले मोहंती कई गैर-राजनीतिक संगठनों से पदेन सदस्य और अध्यक्ष के रूप में जुड़े थे। उन्होंने पुरी नगरपालिका के चेयरमैन के रूप में भी कार्य किया था। एक नेता के रूप में उन्होंने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया था।

यहां उल्लेखनीय है कि मोहंती को 21 फरवरी 2014 को पुरी में बदमाशों ने गोली मार दी थी। उस समय वह ओडिशा के राजस्व मंत्री थे। उनके हाथ और कंधे पर गोली लगी थी। उन्होंने राज्य सरकार के पंचायतीराज, राजस्व, पर्य़टन, योजना व संयोजन जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

इस खबर को भी पढ़ेंः-इंस्टीट्यूट-ट्यूटर को स्कूली दर्जा मिले, सर्टिफिकेट जारी करने का अधिकार भी

महेश्वर महंती के निधन से दौड़ी शोक की लहर

राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती के निधन से ओडिशा में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार से पहले उनका का पार्थिव शरीर को निजी अस्पताल से पुरी ले जाने से पहले विधानसभा परिसर तथा बीजू जनता दल के कार्यालय शंख भवन लाया गया। इन दोनों स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने उनका अंतिम दर्शन किया।

विधानसभा परिसर में उनके पार्थिव शरीर लाये जाने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के अनेक मंत्री व विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक व अन्य नेता उपस्थित थे।

बीजद कार्यालय शंख भवन में उनका पार्थिव शरीर लाये जाने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनका अंतिम दर्शन किया। इस अवसर पर उन्हेंने पार्थिव शरीर को पुष्पगुच्छ देकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ लोगों के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को मुख्यमंत्री ने याद किया।

शंख भवन में बीजद के संगठन मंत्री प्रणव प्रकाश दास,  मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, अशोक चंद्र पंडा, तुषार कांति बेहरा, पूर्व मंत्री समीर रंजन दास, देवी प्रसाद मिश्र, विधायक रुद्र महारथी, प्रणव बलवंत राय, सुशांत राउत, अनंत नारायण जेना व अन्य नेताओं ने अंतिम दर्शन किया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पुरी ले जाया गया। पुरी जाते वक्त विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे।

मोहंती के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उनके निधन के समाचार मिलने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने शोक संदेश में कहा कि महेश्वर मोहंती ने एक लोकप्रिय जन नेता के रुप में सुनाम अर्जित किया था। एक कुशल संगठक के नाते उनका नाम था। मंत्री व विधायक के रुप में राज्य के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। विशेष कर पुरी इलाके के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को लेकर वह हमेशा अमर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के रुप में उच्च लोकतांत्रिक व  संसदीय परंपराओं का उन्होंने निर्वाह किया। उनका निधन ओडिशा के लिए एक बड़ी क्षति है।

पटनायक ने उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ साथ शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

महेश्वर ओडिशा राजनीति में एक अच्छे राजनेता थे – धर्मेन्द्र प्रधान

ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मंत्री महेश्वर मोहंती के निधन पर केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शोक व्यक्त किया है।

प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती के निधन का समाचार सुन कर वह दुःखी हैं। महेश्वर मोहंती क साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध काफी घनिष्ठ था। 2004 में मैंने उनके ओडिशा विधानसभा का उत्कलमणि गोपबंधु प्रतिभा सम्मान लिया था। उनके साथ मेरी स्म़ृति हमेशा स्मरणीय रहेगी।

प्रधान ने कहा कि राज्य राजनीति में वह एक अच्छे राजनेता थे। पुरी के जनता के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधि के रुप में लंबा समय तक कार्य किया। प्रधान ने उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के लोगों को प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

 

Share this news

About admin

Check Also

बलात्कार पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों जारी करने के निर्देश

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी डॉक्टरों तथा पंजीकृत चिकित्सकों को लिखा पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *