Home / Odisha / पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी शुभाकामनाएं

  • अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार और दोस्तों सहित 80 लोगों को आमंत्रित किया

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने राजभवन में आयोजित एक विशेष समारोह में दास को पद की शपथ दिलाई।

उन्होंने आज अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार और दोस्तों सहित 80 लोगों को आमंत्रित किया।

ओडिशा के राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद रघुवर दास ने ट्विट कर इसकी जानकारी साझा की और लिखा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के निर्देश के आलोक में ओडिशा राज्य के 26वें राज्यपाल के रूप में संघीय ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तन्मयता और ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का निर्वाहन करूंगा।

रघुवर दास ने शपथ से पहले आज सुबह भुवनेश्वर में भगवान लिंगराज का आशीर्वाद लेने के लिए लिंगराज मंदिर गए। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए ओडिशा और भारत को विकास और सफलता के शिखर पर पहुंचाने की कामना की।

बाड़ू नियोग के पुजारियों ने दास और उनके परिवार के साथ आए ओडिशा भाजपा के नेताओं को मंदिर में पूजा करने और भगवान के दर्शन का लाभ उठाने में मदद की। इससे पहले सोमवार को दास ने श्रीमंदिर का दौरा किया और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया, जहां उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ मुझे लोगों की सेवा करने के लिए ओडिशा लाए हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि राजभवन के दरवाजे ओडिशा के लोगों के लिए हर समय खुले रहेंगे।

18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया। उन्होंने प्रोफेसर गणेशी लाल का स्थान लिया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा मंत्रिपरिषद के कई सदस्य और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास ने 1997 में जनता पार्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और बाद में 1984 में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 1989 से 2014 तक लगातार पांच बार जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।

झारखंड के मुख्यमंत्री बनने से पहले दास ने झारखंड सरकार में राज्य के उपमुख्यमंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह झारखंड के पहले और एकमात्र गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री थे। दास जमशेदपुर में टाटा स्टील के कर्मचारी थे और कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए क्वार्टर में रहते हैं।

इससे पहले दिन में, दास ने भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ओडिशा के लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। राजभवन में दास ने मंगलवार सुबह गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल रघुवर दास को अपनी शुभकामनाएं दी।

https://indoasiantimes.com/index.php/2023/10/

Share this news

About admin

Check Also

तहसील का अनुभाग अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने रिश्वत की पूरी रकम बरामद की भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *