Home / Odisha / केंद्र में फिर मोदी सरकार बनेगी और पांचों राज्यों में खिलेगा कमल – रघुराज सिंह
केंद्र में फिर मोदी
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री रघुराज सिंह का स्वागत करते भाजपा नेता उमेश खंडेलवाल।

केंद्र में फिर मोदी सरकार बनेगी और पांचों राज्यों में खिलेगा कमल – रघुराज सिंह

  • यूपी के मंत्री रघुराज सिंह ने किया ऐलान

  • एमपी में इंडिया गठबंधन के दिखावे का खुला पोल

हेमन्त कुमार तिवारी, इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री रघुराज सिंह ने ताल ठोंककर कहा कि मध्यप्रेदश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में कमल खिलेगा और 2024 में केंद्र में फिर मोदी सरकार बनेगी।

ओडिशा में अपने निजी प्रवास पर पहुंचे रघुराज सिंह ने व्यक्तिगत बातचीत में कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की योजनाएं जन उपयोगी हैं। आज पुरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज देश की जनता मोदी को चाहती है और इसी की बदौलत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में कमल खिलेगा तथा केंद्र में फिर मोदी की सरकार आएगी।

इस खबर को भी पढ़ें:-भारत में मदरसे बंद होने चाहिए – मंत्री रघुराज सिंह

केंद्र में फिर मोदी के आने का दावा करने के साथ-साथ रघुराज सिंह ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह मौका परस्त दलों का गठबंधन है। इस बात का पोल मध्य प्रदेश के चुनाव में खुल चुका है, जहां समाजवादी पार्टी ने अब तक 25 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। इससे साफ होता है कि इंडिया गठबंधन का उद्देश्य क्या रहा है। यह गठबंधन परिवारवाद का जमावड़ा है और पूरी तरह से अवसरवादी है। यह गठबंधन देश की लुटिया डुबाने के चक्कर है। कहां की ईंट-कहां रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा, वाली कहावत पर यह गठबंधन पूरी तरह चरितार्थ है। यह अपनी बेइमानी की कमाई हुई संपत्ति को बचाने के लिए और परिवार को बचाने की प्रक्रिया के तहत एकजुट हुए हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीमान अरविंद केजरीवाल ने तीन घरों को मिलाकर एक घर बनाकर प्रधानमंत्री के समक्ष अपना ओहदा बनाने का प्रयास किया है। इसमें दिल्ली की गरीब जनता के हिस्से के 45 करोड़ रुपये लगे हैं। इसके अलावा 108 करोड़ शराब माफियाओं के द्वारा लगे हुए हैं। इनका चरित्र बताता है कि कैसे ऐसो अराम का जीवन यापन करने का तरीका है। गरीबी लोगों की गाढ़ी कमाई को खर्च करके अपने परिवार को सुख-सुविधा भोगी बनाया है और बात करते हैं आम आदमी की। ठीक इसी तरह से कांग्रेस में प्रियंका वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने 165 करोड़ रुपये की लागत से लंदन में संपत्ति खरीदी है। इनकी कितनी फैक्ट्रियां कितनी जगहों पर चल रही हैं, इसका जवाब इनको देना चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी हेराल्ड पेपर मामले में 465 करोड़ के घोटाला की कानूनी प्रक्रिया फेस कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में इनको शर्म आती है, तो इन्होंने गठबंधन का सहारा लिया।

इस खबर को भी पढ़ें:-दुनिया में सिर्फ सनातन ही धर्म, बाकी सारे पंथ – रघुराज सिंह

मनमोहन सरकार का गड़बड़झाला झेल रहा है भारत

रघुराज सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में चीन को दिए यूरेनियम की कीमत को लेकर हुए गड़बड़ झाला आज भारत झेल रहा है। लाखों करोड़ों का यूरेनियम पूरी तरह से फ्री में चीन को दिया गया, जिससे आज उसी की बदौलत चीन भारत समय-समय पर आंख दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के बदले में राजीव फाउंडेशन में 3 हजार करोड़ रुपये लिए गए थे। इसमें से 250 करोड़ रुपये केवल भारत सरकार के कोष में जमा किए। कांग्रेस को यह जवाब देना चाहिए कि चीन को फ्री में यूरेनियम को क्यों दिया गया और किस वजह से राजीव फाउंडेशन में तीन हजार करोड़ रुपये लिए गये। इसके अलावा 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटला और ना जाने कितने घोटाले छुपे हैं, जिनसा खुलासा होना बाकी है, इन सबके लिए कांग्रेस जिम्मेदारी है। ठीक ऐसे ही बिहार के लालू प्रसाद यादव भी कुछ छवि अपने साथ रखते हैं। इंडिया गठबंधन एक तरह से घोटालेबाजों का गठबंधन है। इसलिए जनता जान चुकी है और जाग चुकी है कि कौन देश का भला कर सता है। इसलिए 2024 हमारा है।

Share this news

About admin

Check Also

बलात्कार पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों जारी करने के निर्देश

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी डॉक्टरों तथा पंजीकृत चिकित्सकों को लिखा पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *