-
आचार्य महाश्रमण दीक्षा कल्याणक महोत्सव वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पधारने के लिए दियाआमंत्रण
-
मुंबई में होगा कार्यक्रम का आयोजन
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर जैन और मारवाड़ी समाज के गौरव मनसुख लाल सेठिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा ने अपने महामंत्री विनोद बैद के साथ भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में भेटवार्ता कर उन्हें परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण की अहिंसा यात्रा आदि जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए उनके साथ विस्तृत चर्चा की।
तेरापंथ समाज के प्रथम पुरुष ने भारत की प्रथम महिला को आचार्य महाश्रमण दीक्षा कल्याणक महोत्सव वर्ष के अवसर पर मुंबई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पधारने के लिए आमंत्रित किया। आचार्य महाश्रमण दीक्षा कल्याणक महोत्सव वर्ष को लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। इसमें देश-विदेश से काफी संख्या में गणमान्य अथितियों के शामिल होने की संभावना है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
