Home / Odisha / नुआखाई पर राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआखाई पर राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नुआखाई के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि कृषि आधारित जन पर्व नुआखाई पर देशवासियों को तथा विशेष कर ओडिशावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। धान को खेत से लाने के बीच में आनंद व उल्लास के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। नुआखाई हमें भातृत्व व पारस्पारिक सौहार्द का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर देश तथा प्रदेशवासियों के सुख व समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही हूं।

इधर, राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने नुआखाई पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। राजभवन द्वारा जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि शांति, मैत्री व आनंद के पवित्र परंबरा व त्योहार नुआखाई के अवसर पर राज्यपाल ने विशेष कर पश्चिम ओडिशा के भाई बहनों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मां समलेश्वरी को प्रार्थना कर सभी की समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी नुआखाई के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कृषि आधारित जन पर्व नुआखाई के अवसर पर सभी को शुभेच्छा व शुभकामनाएं। मां समलेश्वरी के आशीर्वाद से सभी के जीवन सुख व समृद्धि से भर जाए।

इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने नुआखाई पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कृषि आधारित जन त्योहार नुआखाई के अवसर पर सभी को शुभेच्छा व शुभकामनाएं। मां समलेश्वरी के आशीर्वाद से आपके जीवन व परिवार में सुख समृद्धि आये।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में दो वर्षों में 1,859 सर्पदंश मौतें: मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले दो वर्षों में सर्पदंश के कारण कुल 1,859 लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *