Fri. Apr 18th, 2025
rahul gandhi

भुवनेश्वर। आगामी अक्टूबर माह से अंतिम सप्ताह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा आ सकते हैं। इस दौरान वह अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी का भी अक्टूबर में आने का कार्यक्रम है। काग्रेस विधायक अधिराज पाणिग्राही ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। पाणिग्राही ने बताया कि ओडिशा से पांच कांग्रेस के विधायक दिल्ली गए थे और वहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात हुई।

इस दौरान ओडिशा में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। ओडिशा को चार जोनों में विभाजित कर बैठक करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से उन्हें प्रस्ताव दिया गया है। इस दौरान गांधी ने अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में ओडिशा आने के लिए सहमति प्रदान की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक से बातचीत के बाद उनकी आने की तिथि निर्धारित की जाएगी।

Share this news

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *