ब्रह्मपुर। अपहरण कर लिये गए गंजाम जिले के पांच मछुआरों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। उन्हें आर्यपल्ली लाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के कुछ मछुआरों ने गंजाम जिले के पांच मछुआरों का अपहरण कर लिया था। छत्रपुर के एसडीपीओ ने यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले के छत्रपुर प्रखंड के आर्यपली थाना क्षेत्र के सान आर्यपली गांव के 19 मछुआरे शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने के लिए समुद्र के अंदर गए थे। समुद्र के अंदर ट्रलर के जरिये मछली पकड़ने वाले लोगों ने इस गांव के पांच मछुआरों को अपहरण कर लिया था। शुक्रवार शाम को थाने में इस संबंध में लिखित में शिकायत की गई थी। मछली पकडने को लेकर बहस होने के बाद विवाद हुआ और उसके बाद पांच मछुआरों को वे ले गए थे।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
