Home / Odisha / ओडिशा में होगी भाजपा सरकार, ब्लू प्रिंट तैयार – मनमोहन सामल
MANMOHAN-SAMAL

ओडिशा में होगी भाजपा सरकार, ब्लू प्रिंट तैयार – मनमोहन सामल

  • कहा- विकास को लेकर राज्य सरकार लाये श्वेत पत्र

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

ओडिशा में भाजपा के संगठन को सुदृढ़ कर राज्य में भाजपा की सरकार गठित होगी। इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने ये बातें कहीं।

गुवाहाटी बैठक के बाद सामल ने कहा कि बैठक सफल रही। बैठक में निर्धारित की गई रणनीति के आधार पर पार्टी अब कार्य करेगी तथा जमीन पर उसे लेकर जाएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव किस ढंग से लड़ा जाएगा, इस पर विस्तार से चर्चा हुई है। राज्य में 147 विधानसभा सीटें व 21 लोकसभा सीटों पर निष्ठा के साथ काम करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने हमें निर्देश दिया है। इसके लिए विशेष ब्लू प्रिंट भी तैयार किया गया है। जिस तरह से सभी चुनाव में करो या मरो की स्थिति होती है, हमारे लिए भी आगामी चुनाव करो या मरो की स्थिति होगी। पार्टी को कैसे आगे बढ़ना है, इसो लेकर विस्तृत चर्चा बैठक में की गई है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठायेगी। राज्य में विकास दिशाहीन हो चुका है। पर्यटन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। सिंचाई की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जनता से कहेंगे कि हमें पांच साल दें, 75 साल में जो नहीं हुआ हम उसे अधिक कर के दिखायेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास की ब़ड़ी-बड़ी बातें कर रही है। राज्य सरकार को इस मामले में श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

 

Share this news

About admin

Check Also

भारत बंद से ओडिशा में जनजीवन प्रभावित

 कई क्षेत्रों में सेवाएं रहीं ठप, सड़कों पर भी दिखा असर  बैंकों के शटर डाउन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *