Home / Odisha / भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को

  •  राज्य की सांप्रतिक राजनीतिक स्थिति व सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा

भुवनेश्वर। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को भुवनेश्वर में आयोजित होगी। बैठक में राज्य के वर्तमान के राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की अध्यक्षता में एक होटल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यकारिणी में तीन केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव व विश्वेश्वर टुडू शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी इसमें उपस्थित रहेंगी। पार्टी के सभी सांसद व विधायकों के साथ-साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य पदाधिकारी भी बैठक में रहेंगे। इसके साथ साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चाओं के अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी इस बैठक में शामिल होंगे। केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन व इस बारे में लोगों को जागरुक करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर रैली में राहुल गांधी का हमला: “संविधान को कमजोर कर रही है भाजपा, सरकार उद्योगपतियों के लिए, जनता के लिए नहीं”

भुवनेश्वर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *