Home / Odisha / विधायक के रुप में दीपाली दास ने शपथ ग्रहण की

विधायक के रुप में दीपाली दास ने शपथ ग्रहण की

  • कहा, झारसुगुड़ा के विकास के लिए करूंगी कार्य

भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा विधानसभा सीट में उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होने के बाद रुपाली दास ने सोमवार की सुबह ओडिशा विधानसभा के सदस्य के रुप में शपथ ग्रहण की। विधानसभा के उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने उन्हें शपथ दिलवायी। उनके साथ उनकी मां, भाई उपस्थित थे। राज्य सरकार के कुछ मंत्री विधायक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण करने के बाद दीपाली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह झारसुगुड़ा के लोगों की सेवा के लिए कार्य करेंगी। पिताजी के सपनों को वह पूरा करेंगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में वह झारसुगुड़ा के विकास के लिए कार्य करेंगी।

उल्लेखनीय है कि गत 10 मई को झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था तथा 13 मई को वोटों की गिनती की गई थी। दीपाली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के टंकधर त्रिपाठी को 48 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।

रविवार शाम को दीपाली ने नवीन निवास जाकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में दो वर्षों में 1,859 सर्पदंश मौतें: मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले दो वर्षों में सर्पदंश के कारण कुल 1,859 लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *