-
सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मॉस्क पहनना हुआ अनिवार्य
-
राज्य में कोरोना के बढ़े मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना के बढ़ते मामलों ने मॉस्क की पाबंदी को वापस लाने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि इसे फिलहास स्वास्थ्य संस्थानों में अनिवार्य किया है। सामूहिक तौर पर इसके प्रयोग को अनिवार्य नहीं किया गया है।
देश और राज्य में कोविद-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मॉस्क के उपयोग को लागू करने का फैसला किया है। यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कल ट्वीट कर दी।
ट्वीट में कहा गया है कि सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, अधिकारियों, प्रयोगशाला सेवाएं प्रदान करने वाले व्यक्तियों आदि को मॉस्क पहनना चाहिए।
राज्य में 393 नए पॉजिटिव मामले पाए गए
ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 393 नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। राज्य में कुल 5,421 नमूनों का परीक्षण किया गया था, जिसमें से 393 मरीज पॉजिटिव पाए गए। परीक्षण सकारात्मकता दर 7.2% थी।
सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक मामले
बताया गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक मामले सुंदरगढ़ जिले (125), संबलपुर (71) और कटक (65) से पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,086 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 339 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
