Home / Odisha / ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी
heat ओडिशा में हीटवेव का कहर शुरू

ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी

  •  दोपहर से पहले झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस

  • भुवनेश्वर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा

भुवनेश्वर। ओडिशा में लू की स्थिति जारी है। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आज दोपहर से पहले झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भुवनेश्वर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

आज दोपहर से पहले आठ जगहों पर जहां अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, उनसमें चांदबाली (39.6), केंदुझर (39.6), बालेश्वर (38.6), संबलपुर (38.6), हीराकुद (37.4), पुरी (34), पारादीप (33) और गोपालपुर (32.6) हैं। यह जानकारी आज यहां भुवनेश्वर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं की अनुपस्थिति के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, आईएमडी ने ओडिशा के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे परेशान नागरिकों को कुछ राहत मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रो गोकुलानंद दास के निधन पर शोक जताया

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उत्कल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात गणितज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *