Home / Odisha / कलाहांडी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कलाहांडी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

  • जांच में जुटी पुलिस, इलाके में आक्रोश

कलाहांडी। कलाहांडी जिले के लांजीगढ़ के बेनगांव इलाके में आज तड़के दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से इलाके में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता कि यह दर्दनाक घटना बिजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। आज तड़के करीब तीन बजे तारिणी यात्रा देखकर ये घर लौट रही थीं, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद बच्चियों ने आपबीती अपने माता-पिता को बताई। मामला तब सामने आया जब उनके परिवार के सदस्यों ने आज सुबह बीजेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर बीजेपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को मेडिकल परीक्षण के लिए लांजीगढ़ ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

केन्दुझर: बीजेडी नेता राजा चक्र का फार्महाउस जब्त

 7.4 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप भुवनेश्वर/केन्दुझर। आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *