-
गंभीर रूप से घायल नगरपालिका के भाजपा उपाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती
बालेश्वर। जिले के सोरो नगरपालिका के भाजपा उपाध्यक्ष लोकनाथ राउत आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान किए गए जान लेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उन पर दो अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था।
उन्हें गंभीर हालत में पहले सोरो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें बालेश्वर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, लोकनाथ सुबह निकले ही थे कि तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश तत्काल मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में पहुंचाया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने राजनीतिक रंजिश के चलते लोकनाथ पर हमला किया है। लोकनाथ पूर्व पार्षद हैं, जबकि उनकी पत्नी वर्तमान में उसी पद पर काबिज हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
