Home / Odisha / जापान में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का गर्मजोशी से स्वागत

जापान में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का गर्मजोशी से स्वागत

  •  कहा-यह यात्रा जापान और ओडिशा के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी

  •  दोनों पक्षों को आपसी हित के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी

भुवनेश्वर/टोक्यो। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आज तड़के जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर शानदार भव्य तरीके से स्वागत हुआ। जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों को लुभाने के साथ-साथ जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए एक सप्ताह की जापान यात्रा पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी गया है। जापान मेक इन ओडिशा कार्यक्रम में एक कंट्री पार्टनर था। बताया जाता है कि यात्रा के दौरान नवीन पटनायक का टोक्यो, क्योटो और ओसाका में कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है। वह 9 अप्रैल को वापस लौटने वाले हैं। अधिकारियों और उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल जापानी निवेशकों के साथ सहयोग के अवसरों का पता लगाएगा।

टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा जापान और ओडिशा के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी और दोनों पक्षों को आपसी हित के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने जापान सरकार और लोगों द्वारा शिष्टमंडल के प्रति गर्मजोशी और सत्कार की सराहना की और आशा व्यक्त की कि यह दौरा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में योगदान देगा।

जापान में मुख्यमंत्री और राज्य प्रतिनिधिमंडल की यात्रा ओडिशा को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने और जापान तथा ओडिशा के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जापान जाने वाले प्रतिनिधिदल में राज्य के उद्योग मंत्री प्रताप केसरी देव, मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना,  उद्योग विभाग के सचिव हेमंत शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के सचिव मनोज कुमार मिश्र, इपीकाल के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र पूनिया भी शामिल है। मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के सचिव वीके पांडियन व मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विनील कृष्णा भी इसमें शामिल हैं। इसके साथ-साथ इस्पात, एलुमिनियम, खाद्य व समुद्री खाद्य प्रक्रियाकरण,  ग्रीन हाइड्रोजन,  ग्रीन अमोनिया आदि क्षेत्र के उद्योगपति भी जापान के दौरे पर हैं।

Share this news

About desk

Check Also

बलात्कार पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों जारी करने के निर्देश

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी डॉक्टरों तथा पंजीकृत चिकित्सकों को लिखा पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *