-
सभी मछुआरे पाये गये सुरक्षित
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के लिए दो ट्रलरों में गये 13 मछुआरों से सम्पर्क स्थापित हो गया है। वे शीघ्र पारादीप तट की ओर लौट रहे हैं। सभी मछुआरे सुरक्षित हैं। ओडिशा समुद्री मत्स्य उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीकांत परिडा ने यह जानकारी दी।
इससे पहले जगतसिंहपुर जिले के इन मछुआरों के बारें में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। गत पांच दिनों से संपर्क न हो पाने के कारण कुजंग के फिशरिज अधिकारी ने भारतीय कोस्ट गार्ड को उनकी तलाशी के लिए अभियान चलाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा था। इसकी एक प्रति पारादीप स्थित समुद्री पुलिस को भी दिया गया था।
इस पत्र में कहा गया था कि दो नावों में ये मछुआरे समुद्र के अंदर मछली पकडने के लिए गये हैं, लेकिन वे निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटे। उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इसलिए उनके लिए तलाशी अभियान चलाने के लिए पत्र में तट रक्षक बल से अनुरोध किया गया था।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
