Home / Odisha / नवीन से मिले रणवीर सिंह, दिशा पटानी और प्रीतम चक्रवर्ती

नवीन से मिले रणवीर सिंह, दिशा पटानी और प्रीतम चक्रवर्ती

भुवनेश्वर। कटक में आयोजित होने वाले हॉकी विश्वकप के उद्घाटन समारोह से पूर्व बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दिशा पटानी और संगीत निर्देशक प्रीतम चक्रवर्ती ने कल ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से उनके आवास पर मुलाकात की। हॉकी विश्व कप के निर्धारित उद्घाटन समारोह के लिए ये हस्तियां कल शाम भुवनेश्वर पहुंचीं। इस दौरान दिशा, रणवीर और प्रीतम ने पटनायक के साथ तस्वीर खिंचवाई, जबकि बाद में उन्हें टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। इसके अलावा नवीन पटनायक ने दिशा को साड़ी भी भेंट की। 13 जनवरी से शुरू होने वाला हॉकी विश्व कप 29 जनवरी, 2023 तक चलेगा और भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

डॉ विभूति भूषण समेत कई विभुतिया सम्मानित 

     हिन्दी की सेवा के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित भुवनेश्वर। प्रतिष्ठित लंदन स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *