Home / Odisha / मनुष्यों की सेवा ही भगवान की सेवा है – रासेश्वरी देवी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मनुष्यों की सेवा ही भगवान की सेवा है – रासेश्वरी देवी

  •  वृजगोपिका सेवा मिशन ने मनाया रासेश्वरी देवी का जन्मदिन

  •  मिशन ने जरुरतमंद लोगों में कंबल बांटे

भुवनेश्वर। खुर्दा जिले के टुटुंबरपली गांव में बृजगोपिका सेवा मिशन द्वारा संस्थान के संस्थापिका रासेश्वरी देवी की 55वां जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भगवतनाम संकीर्तन के साथ-साथ गरीब व जरुरतमंद लोगों को मिशन द्वारा कंबल वितरित किये गये। इस कार्यक्रम में रासेश्वरी देवी, स्वामी जुगल शरण व अन्य साधु संत उपस्थित थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में आस-पास के 25 गांवों के 15 सौ से अधिक लोग सम्मिलित हुए। इन लोगों ने भगवत नाम संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर रासेश्वरी देवी ने कहा कि स्वामी कृपालु जी महाराज के निर्देशन में इस धाम की स्थापना की गई है। विश्व के कल्याण लोगों की आध्यात्मिक व भौतिक उन्नति के लिए वृजगोपिका सेवा मिशन लगातार कार्य कर रही है। यह साधना लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सेवा ही भगवान की सेवा है। इसके बाद रासेश्वरी देवी व स्वामी जुगल शरण ने 15 सौ से अधिक लोगों को कंबल वितरित किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात ‘मॉनथा’ को मुख्यमंत्री मोहन माझी ने की तैयारियों की समीक्षा

    सरकार का लक्ष्य ‘शून्य जनहानि’ भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *