Home / Odisha / ओडिशा में इंटरनेट की 5-जी सेवा का शुभारंभ

ओडिशा में इंटरनेट की 5-जी सेवा का शुभारंभ

  •  केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया उद्घाटन

  •  5-जी आने के बाद राज्य में आयेगा व्य़ापक परिवर्तन – अश्विनी वैष्णब

भुवनेश्वर। ओडिशा में 5-जी सेवा का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। स्थानीय शिक्षा व अनुसंधान विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस सेवा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5-जी सेवा के ओडिशा में शुरू होने के बाद विभिन्न क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आय़ेगा। इसका लाभ राज्य व राज्य की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा की चिंता करते हैं।
वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में मोबाइल टावर के लिए 5 हजार 6 सौ करोड़ रुपये का आवंटन किया है। आज ही राज्य में एक सौ मोबाइल टावर का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें कलाहांडी, कंधमाल, मालकानगिरि आदि जिले शामिल हैं।
ओडिशा में 5-जी सेवा गेम चेंजर साबित होगी – धर्मेन्द्र प्रधान
इस उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केन्द्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में 5-जी सेवा गेम चेंजर साबित होने वाला है। विभिन्न क्षेत्र में टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि आज का यह कदम राज्य में अनेक संभावनाओं का सृजन करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में 5-जी सेवा शुरू होने से स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिलेगा। अब भुवनेश्वर में बैठकर विशेषज्ञ डाक्टर मालकानगिरि, कंधमाल जैसे जिलों में आपरेशन तक कर सकते हैं। इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी इस 5-जी का काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। इससे राज्य के युवाओं को उद्यमी बनने तथा बाहर जाने के बजाय अपने यहां ही काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव को लेकर प्रभाती और जय का नवीन पर तीखा हमला

    बीजद और उसके प्रमुख नवीन पटनायक ने नुआपड़ा की जनता से किया विश्वासघात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *