![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-02-at-7.15.11-PM-660x330.jpeg)
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-02-at-7.15.11-PM-660x330.jpeg)
desk 2023/01/02 Odisha Leave a comment
भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा परिसर में विशिष्ट स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्कल केसरी डा हरेकृष्ण महताब की 36वीं पुण्यतिथि मनायी गई। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विक्रम केसरी आरुख, उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, वरिष्ठ विधायक प्रफुल्ल सामल, अमर सतपथी, विधानसभा के सचिव दासरथी महापात्र व अन्य मान्यगण्य व्यक्ति डा महताब की प्रतिमूर्ति में पुष्पगुच्छ देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संयोजन विधानसभा के संयुक्त निदेशक शिवप्रसाद पटनायक ने किया। इस अवसर पर शाश्वती सामाजिक व सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से डा महताब की जीवनी पर आधारित संगीत परिवेषण किया गया।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी डॉक्टरों तथा पंजीकृत चिकित्सकों को लिखा पत्र …