Home / Odisha / चालू वर्ष में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता

चालू वर्ष में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता

  •  कई एनडीपीएस मामलों में तस्करों की 12.85 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति जब्त करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

भुवनेश्वर। ओडिशा अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने साल 2022 में कई एनडीपीएस मामलों में मादक पदार्थों के तस्करों की 12.85 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति को जब्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे सक्षम प्राधिकारी, कोलकाता द्वारा अनुमोदित किया गया है। बताया जाता है कि अब तक, एसटीएफ ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में नशीले पदार्थों के व्यापार सहित कई अवैध गतिविधियों पर सघन कार्रवाई शुरू करने में सफल रही है।
एसटीएफ ने अब तक 75 मामलों का पता लगाया है और साल 2022 में 133 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कुल 133 लोगों में से तीन व्यक्ति पश्चिम बंगाल के हैं और राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार के दो-दो और उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति शामिल है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कुल 75 मामलों में से 27 मामले एनडीपीएस की जब्ती से संबंधित हैं, जिसमें 22 किलो ब्राउन शुगर और 2524 किलो गांजा (सूखा भांग) शामिल है। गौरतलब है कि एसटीएफ ने इसी साल 2022 में 202 ग्राम कोकीन जब्त करने में भी कामयाबी हासिल की थी। यह भी पहली बार था कि कोकीन को ओडिशा में जब्त किया गया था। साल 2022 में 22 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 38 क्विंटल गांजा अदालतों द्वारा प्रमाणित होने और प्रक्रियाओं और प्रदूषण दिशानिर्देशों के सख्त पालन के बाद नामित भस्मक में नष्ट कर दिया गया।
वन्यजीवों के 31 मामले
साल 2022 में एसटीएफ ने 14 तेंदुए की खाल, एक रॉयल बंगाल टाइगर की खाल, एक तेंदुए की खाल, नौ जीवित पैंगोलिन, 22 किलोग्राम पैंगोलिन की खाल, 14 हाथी दांत, दो तेंदुए के दांत, 29 तेंदुए के पंजे और 46 जीवित जंगली तोते जब्त किए।
14 आग्नेयास्त्र और 47 लाख नकली नोट हुए बरामद
एसटीएफ ने 14 आग्नेयास्त्र, 60 कारतूस और आठ मैगजीन बरामद किए हैं। एसटीएफ ने 47 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के मयूरभंज में एसबीआई शाखा में लूट, बदमाशों ने 27 लाख रुपये लूटे और कर्मचारियों को घायल किया

भुवनेश्वर: ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा स्थित एसबीआई शाखा में आज लगभग 27 लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *