Home / Odisha / जागृति महिला समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

जागृति महिला समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

 

राजेश दाहिमा, राजगांगपुर

आज दिन नौ बजे स्थानीय गोपबंधू सरकारी हाई स्कूल से शहर की सुप्रसिद्ध संस्था जागृति महिला समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली गोपबंधू सरकारी हाईस्कूल से निकल कर सुभाष चौक,  इंदिरा चौक के रास्ते से शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए राजगांगपुर थाना पहुंच कर समाप्त हो गई। रैली के दौरान आदिवासी नृत्य करते हुए महिलाएं नजर आई। वहीं दूसरी ओर रैली में शामिल महिलाएं हाथों में स्लोगान से लिखी तख्तियां लेकर चल रही थी। थाना परिसर में पहुंचने पर राजगांगपुर थाना प्रभारी गोकुलानंद साहू ने सबसे पहले सभी उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि १९ वीं सदी के आते-आते महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखानी शुरू कर दी थी।

आज जो भी विकल्प हो इंजिनियरिंग हो या फिर मेडिकल हो या शिक्षा का क्षेत्र हो महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी हुई है। इस मौके पर जागृति महिला समिति की सदस्यों सहित आसपास इलाके की सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक में बीजद की युवा इकाइयों के गठन पर घमासान

    युवा व छात्र संगठनों की नई नियुक्तियों से पार्टी में उभरा असंतोष   …