Home / Odisha / ओडिशा में शीतलहर का दौर जारी, सात स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में शीतलहर का दौर जारी, सात स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

भुवनेश्वर। ओडिशा में शीतलहर का दौर जारी है। राज्य में कल रात सात स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। आईएमडी के अनुसार, जी उदयगिरि में 6 डिग्री सेल्सियस के साथ ओडिशा में सबसे ठंड स्थान रहा। इसके बाद फूलबाणी में 6.6 डिग्री सेल्सियस और दरिंगीबाड़ी में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठीक इसी तरह से किरेई में 8.2 डिग्री सेल्सियस, चिपिलिमा में 9.2 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस और भवानीपाटणा में 9.6 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है। कल रात रानीताल, अनुगूल, सुंदरगढ़ और कोरापुट में पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
इसी तरह, केंदुझर में रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, सिमिलिगुड़ा में 11 डिग्री सेल्सियस, नवरंगपुर और हीराकुंड में 11.6 डिग्री सेल्सियस, सोनपुर और महिसापत में 11.9 डिग्री सेल्सियस, नयागढ़, बौध, बारगढ़, बालासोर, बारीपदा और ढेंकानाल में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ट्विन सिटी भुवनेश्वर और कटक में कल रात क्रमश: 14.2 डिग्री सेल्सियस और 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवा के प्रभाव से पूरे ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मध्यरात्रि में तमिलनाडु से टकराने वाले चक्रवात मैनडौस के कारण कल से रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक में बीजद की युवा इकाइयों के गठन पर घमासान

    युवा व छात्र संगठनों की नई नियुक्तियों से पार्टी में उभरा असंतोष   …