भुवनेश्वर। पद्मपुर में बीजू जनता दल को मिली भारी विजय का आगामी 2024 के आम चुनाव में प्रभाव रहेगा। नवीन पटनायक की छवि आज भी बेदाग है। नवीन के कारण ही बीजद को वोट प्रतिशत अधिक मिल रहा है। हर चुनाव में बीजू जनता दल स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही महत्व देती है। बीजद के वरिष्ठ नेता तथा पार्टी के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि वर्षा सिंह बरिहा के प्रति भाजपा नेताओं ने जिस ढंग से बातें कहीं, वह ग्रहणीय नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी निंदा की है। यह अच्छी बात नहीं है।
बीजद पर लोगों का पूर्ण विश्वास है। बीजद धन बल के साथ चुनाव लड़ने संबंधी आरोप पर उन्होंने का कि गुजरात में भाजपा कैसे चुनाव लड़ रही थी। कितनी राशि भाजपा ने गुजरात में खर्च किया।
