Home / Odisha / पद्मपुर उपचुनाव में वर्षा की बाढ़ में बही भाजपा

पद्मपुर उपचुनाव में वर्षा की बाढ़ में बही भाजपा

  •  पद्मपुर में बीजद की भारी जीत, प्रदीप पुरोहित को 42 हजार से अधिक मतों से हराया

  •  कांग्रेस की जमानत हुई जब्त

भुवनेश्वर। पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजू जनता दल ने रिकार्ड तोड़ विजय प्राप्त की है। बीजद प्रत्याशी तथा दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी वर्षा सिंह बरिहा ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को 42 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। धामनगर उपचुनाव मिली जीत से उत्साहित भाजपा वर्षा की जनाधार की बाढ़ में बहकर किनारे आ गयी। वर्षा को 1 लाख 20 हजार 807 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि भाजपा के प्रदीप पुरोहित को 78 हजार 128 वोट हासिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभूषण साहू को केवल 3594 वोट हासिल हुए हैं तथा उनका जमानत जब्त हो गयी है।
गुरुवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई। पहले राउंड से ही बीजद प्रत्याशी वर्षा आगे रहीं। हर राउंड में उनको वोट का अंतर लगातार बढ़ता ही गयी। बताया जाता है कि इससे पहले इस सीट पर इतने अंतर से किसी भी प्रत्याशी की जीत नहीं हुई थी। वर्षा की इस जीत ने रिकार्ड स्थापित किया है।
उल्लेखनीय है कि पद्मपुर के विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। पांच दिसंबर को इस सीट के लिए उप चुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में रिकार्ड 81.29 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। आज सुबह 8 बजे से पद्मपुर के आरएमसी परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरु हई थी। कुल 14 टेबुल पर 23 राउंड गिनती हुई। चुनाव मैदान में कुल 10 प्रत्याशी थे।
मुख्यमंत्री ने वर्षा से की बात
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस उपचुनाव में विजयी होने वाली प्रत्याशी वर्षा से टेलीफोन पर बात की तथा उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।
बीजद के खेमे में उत्साह
इस उपचुनाव में मिली विजयी से बीजू जनता दल के खेमे में उत्साह भर गया है। रूझानों को देखते ही पार्टी कार्यालयों में ढोल-नगारे बजने लगे थे। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में संग्रहालयों की भूमिका अहम – मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *