उन्होंने आगे लिखा कि बाबासाहेब के नेतृत्व में बने संविधान में जिस सर्वसमावेशी, समतामूलक, प्रगतिवादी, न्याय उन्मुख भारत की कल्पना की गई थी, आज पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वह साकार हो रही है। राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि।
इसके साथ ही केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा के प्रथम बलिदानी जयी राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी ओडिशा के प्रथम बलिदानी तथा पाइक विद्रोह के पुरोधा बलिदानी जयी राजगुरु के बलिदान दिवस पर कोटी कोटि प्रणाम। उनके त्याग, साहस व देश प्रेम हमेशा से भविष्य की पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2021/07/IAT-NEWS-660x330.jpg)