![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-05-at-6.14.37-PM-660x330.jpeg)
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-05-at-6.14.37-PM-660x330.jpeg)
desk 2022/12/05 Odisha Leave a comment
भुवनेश्वर। स्थानीय जनता मैदान में आयोजित मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव-2022 में पिछले लगभग तीन दशकों से ओडिशा के लीडिंग रियलइस्टेट डेवलपर चेतन टेकरीवाल बीडीए वायस चेयरमैन आईएएस बलवंत सिंह द्वारा सम्मानित किये गये। इस अवसर पर ओडिशा की हाऊसिंग एण्ड अर्बन विकास मंत्री उषा देवी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी हाऊसिंग एण्ड अर्बन डेवलेपमेंट जी. माथी वथाना तथा बीएमसी कमिशनर विजय अमृत कुलांगे आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अन्य बिल्डर्स भी सम्मानित किये गये। अपनी प्रतिक्रिया में चेतन टेकरीवाल ने बताया कि वे सबसे पहले ऐसे बिल्डर हैं जिन्होंने भुवनेश्वर में गृहनिर्माण का सबसे पहले आरंभ किया। उनकी कंपनी हर्षप्रिया कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड अपनी गुणवत्तापूर्ण गृहनिर्माण तथा विश्वसनीयता के बदौलत एक बडी कंपनी है।
After clinching the T20 World Cup title, the team on Thursday met Prime Minister Narendra …