Home / Odisha / वनवासी कल्याण आश्रम की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

वनवासी कल्याण आश्रम की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

  • केंद्रीय आदिवासी एवं जनशक्ति राज्यमंत्री विशेश्वर टुडू ने किया उद्घाटन

भुवनेश्वर। वनवासी कल्याण आश्रम, ओडिशा की ओर से दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज भुवनेश्वर में सरस्वती शिशु मंदिर धर्मविहार में शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में ओडिशा के 19 जिलों से 350 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इन खिलाड़ियों ने प्रखंड और जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विजय हासिल करके प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनायी है।

केंद्रीय आदिवासी एवं जनशक्ति राज्यमंत्री विशेश्वर टुडू ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस उद्घाटन समारोह का संचालन करते हुए वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत सरंक्षक प्रकाश बेताला ने आश्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंचासीन अथितियों का अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए बतौर सम्मानित अतिथि लक्ष्मण महिपाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा बेहतरीन प्रदर्शन करने के प्रोत्साहित किया।

इसके स्वामी अभिराम सरस्वती ने अपनी शुभकामनाएं बच्चों को दी। उन्होंने बताया आज ओडिशा के लोग अपना परचम देश विदेश में लहरा रहे हैं। आज राज्य की बेटी द्रौपदी मुर्मू देश की प्रथम नागरिक बनीं हैं। स्वामी जी ने युवा खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता लक्ष्मीधर बेहरा ने आदिवासी समुदाय के योगदानों पर प्रकाश डाला तथा रामायण काल से लेकर आज तक देश की धर्म- संस्कृति की रक्षा में उनकी योगदान अतुलनीय करार दिया। इस मौके पर उन्होंने अब तक किये गये कार्यो को पेश किया। बेहरा ने ओडिशा और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से देश की धर्म संस्कृति की रक्षा में योगदान देने वाली विभुतियों को याद किया।

उन्होंने बच्चों से आगे बढ़ने के दिन में स्वप्न देखने का आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि संभावनाएं अधिक हैं।

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया प्रकृति संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों का आह्वान

कहा-भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन से मिली आंतरिक शांति : राष्ट्रपति पुरी। चार दिवसीय दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *