इसके बाद के 3 दिनों के दौरान इसके उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने वाला है। 21 नवंबर को गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगड़ा, मालकानगिरि और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2021/07/IAT-NEWS-660x330.jpg)