Home / Odisha / गायक अक्षय मोहंती की पुण्यतिथि मनी

गायक अक्षय मोहंती की पुण्यतिथि मनी

  •  अक्षय साहित्य सम्मान प्रदान किया गया

  •  डा इति सामंत की रचना अमर अक्षय का लोकार्पण

भुवनेश्वर। स्थानीय रवीन्द्र मण्डप में 17 नवंबर को सायंकाल मशहूर ओड़िया गायक, संगीत निर्देशक तथा संगीतज्ञ स्व अक्षय मोहंती की 20वीं पुण्यतिथि संस्कृति व संस्कृति संस्था भुवनेश्वर तथा ओडिशा सीने क्रिटिट संघ के सौजन्य से मनायी गयी। समारोह में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में बीजद राज्यसभा सांसद सुलता देव, ओडिशा संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यव्रत साहू, ओडिशा संस्कृति विभाग के सचिव रंजन कुमार दास तथा ओडिया कादंबिनी मासिक पत्रिका की सम्पादिका डा इति सामंत आदि मंचासीन थी। गौरतलब है कि समारोह के मुख्य अतिथि कीट-कीस के प्राण प्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत किसी आवश्यक कार्यवश समारोह में उपस्थित न हो पाये। स्वागत भाषण दिया संस्कृति व संस्कृति संस्था के अध्यक्ष प्रदोष पटनायक ने। स्व अक्षय मोहंती की पुण्यतिथि पर सभी विशिष्ट अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अक्षय साहित्य सम्मान-22 भीमा प्रृष्टी को तथा अक्षय संगीत सम्मान-22 गायक विचित्र नंद देव को प्रदान किया गया। डा इति सामंत की पुस्तकः अमर अक्षय का भी लोकार्पण हुआ। इस मौके पर आयोजित संगीत समारोह में स्व. अक्षय मोहंती के सभी मशहूर भजनों तथा गीतों का गायन ओडिया संगीतज्ञों द्वारा किया गया, जिनमें युवा राकेश बिस्वाल का वायलेन वादन अति सराहनीय रहा, जिसमें उन्होंने अक्षय मोहंती के मशहूर भजन को वायलेन पर प्रस्तुत प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन दिलीप हाली, सचिव संस्कृति-व-संस्कृति संस्था तथा ओडिशा सिने क्रिटिक संघ के प्रमुख के रुप में किया गया। मंच संचालन डा मिलन घटुआरी ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

27 मई तक केरल पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

ओडिशा में गर्मी रहेगी चरम पर अगले पांच दिन और भीषण गर्मी का अनुमान पश्चिमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *