Home / Odisha / भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा सित्रांग, लैंडफाल के समय हवा की गति 110 किमी प्रति घंटे होने की संभावना

भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा सित्रांग, लैंडफाल के समय हवा की गति 110 किमी प्रति घंटे होने की संभावना

  • पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास लैंडफाल की संभावना

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। आईएमडी ने कहा कि इससे प्रभाव में 25 अक्टूबर को सतही हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे की होगी, जबकि झोंके की गति 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम होगी।

कल बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज सुबह उत्तरी अंडमान सागर और दक्षिण अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में ही बना रहा। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ 22 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की बहुत संभावना है। इसके बाद फिर यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 23 अक्टूबर को बंगाल के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर एक डीप डिप्रेशन में बदल जायेगा।

इसके बाद इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है और 24 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है। चक्रवात में तब्दील होने के बाद इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 25 अक्टूबर को ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास लैंडफाल की संभावना है।

 

Share this news

About admin

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया प्रकृति संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों का आह्वान

कहा-भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन से मिली आंतरिक शांति : राष्ट्रपति पुरी। चार दिवसीय दौरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *