-
कहा- बीजद सरकार डूबी हुई है आकंठ भ्रष्टाचार में
-
निकम्मेपन के कारण राज्य का नहीं हो पा रहा है विकास
भुवनेश्वर। ओडिशा का विकास करने के लिए राज्य में डबल इंजीन की सरकार की आवश्यकता है। बीजद सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। बीजद सरकार के निकम्मेपन के कारण राज्य का विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए ओडिशा को बीजद मुक्त करना होगा। प्रदेश भाजपा के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये बातें कहीं।
अपने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के युवा, महिला, दलित वर्ग के लोगों की चिंता कर रहे हैं। उनके लिए अनेक प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य में हर घर को जाकर मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी देना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाना है, गुलामी की मानसिकता से आजादी पानी है, अपनी विरासत पर गर्व करते हुए आगे बढ़ना है, एकता एवं एकजुटता के साथ ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए काम करना है और देश के प्रति उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक सिपाही देश के लिए प्रधानमंत्री जी के इन पांचों प्रण को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। यदि राजपथ, कर्तव्य पथ में बदल सकता है, रेसकोर्स का नाम लोक-कल्याण मार्ग हो सकता है तो ओड़िशा भी प्रधान कार्यकर्ता के लिए स्वयंसेवक हो सकता है।
ऩड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पहली बार ओड़िशा की बेटी और आदिवासी महिला सम्माननीय द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हुईं। यह देश के इतिहास का एक ऐतिहासिक क्षण है और देश के लगभग 8 करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े, महिलाओं एवं युवाओं का सशक्तिकरण करने आई है। अल्पसंख्यक भाई -बहनों को भी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास की लड़ी में हम जोड़ने आए हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
